वाराणसी, मार्च 12 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को जलकल सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। महाप्रबंधक अनूप सिंह को निर्देश दिया कि 57 वार्डों में पेयजल पाइप लाइन बदली जाए। इसके लिए शीघ्र कार्ययोजना तैयार की जाए। नगर आयुक्त ने सहायक और अवर अभियंताओं को पाइप लाइन बदलने का प्रमाणपत्र देने का निर्देश दिया। इसमें दर्शाना होगा कि किसी जगह का काम बचा नहीं है। उन्होंने आईजीआरएस एवं 311 टोल फ्री नंबर पर शिकायतों की समीक्षा की। कहा कि 72 घंटे में इनका निस्तारण किया जाए। सीवर चैंबरों की मरम्मत के संबंध में जियोटैग फोटो के साथ विवरण ऑनलाइन किया जाए। इससे क्षेत्रीय नागरिकों को भी जानकारी मिलेगी। गर्मी में सार्वजनिक स्थानों पर वाटर कूलर लगाने का निर्देश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...