शहर के 50 हजार लोगों को मिलेगी बिजली संकट से राहत
धनबाद, अप्रैल 11 -- शहर के 50 हजार से अधिक लोगों को बिजली संकट से राहत मिलेगी। खासकर पावर कट व लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी। हीरापुर सब स्टेशन का लोड घटाकर एक नया फीडर निकाला गया। नए फीडर को हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से जोड़ दिया गया है। इससे हीरापुर सब स्टेशन का लोड कम हो गया है। नई व्यवस्था हीरापुर, पुलिस लाइन, भिस्तीपाड़ा, चिरागोड़ा, प्रोफेसर कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, पार्क मार्केट, सीएमपीएफ कॉलोनी सहित आसपास क्षेत्रों के लोगों को पर्याप्त बिजली मिलेगी। बिजली विभाग के कर्मचारियों का कहना है कि हाउसिंग कॉलोनी सब स्टेशन से सिर्फ हाउसिंग कॉलोनी व जय प्रकाश नगर में बिजली आपूर्ति की जा रही थी। हीरापुर सब स्टेशन पर लोड काफी अधिक था। इससे अक्सर बिजली संकट उत्पन्न हो रही थी। फ्यूज ज्यादा उड़ रहा था। एक फेज बिजली चली जा रही थी। इसके अलावा अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.