शहर के 41 वकीलों पर दर्ज हैं 257 गंभीर मुकदमे
कानपुर, जुलाई 31 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। दागी वकीलों पर हाईकोर्ट का रुख सख्त होने के बाद अब कमिश्नरेट पुलिस ने गंभीर मुकदमों की अलग सूची तैयार कर ली है। पिछले 10 वर्षो के आंकड़े जुटाने के बाद पुलिस को 41 वकीलों पर 257 गंभीर मुकदमे दर्ज मिले हैं। इनमें हत्या, हत्या के प्रयास, रंगदारी समेत अन्य मुकदमे शामिल हैं। वकीलों के करीब 50 मुकदमों में अंतिम रिपोर्ट भी लग चुकी है। बता दें 23 जुलाई को यूपी बार काउंसिल ने प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन को पत्र भेजकर वकीलों पर दर्ज मुकदमों की डिटेल 15 दिनों के अंदर मांगी है। पत्र की प्रति जिला जज, पुलिस कमिश्नर, एसएसपी, एसडीएम और तहसीलदार को भेजी गई है। इटावा के अधिवक्ता मो. कफील की याचिका पर सुनवाई करते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने 3 जून को 61 पेज का आदेश जारी किया था। आदेश में न्यायमूर्ति ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.