पूर्णिया, जून 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अग्नि शमन विभाग की ओर से शहर के 35 प्रतिष्ठानों को नोटिस की गई है। जांच के दौरान इन प्रतिष्ठानों में आग पर काबू पाने की समुचित व्यवस्था का अभाव पाया गया था। सदर अनुमंडल के अग्नि शमालय पदाधिकारी मो अबुल बरकत ने बताया कि इन प्रतिष्ठानों में सात होटल तथा 28 हॉस्पीटल शामिल हैं। प्रतिष्ठान संचालकों से सात दिनों के भीतर व्यवस्था में पूर्ण सुधार के लिए कहा गया है। सात दिनों के बाद टीम दुबारा उन प्रतिष्ठानों की जांच करेगी। गड़बड़ी पाए जाने पर प्रतिष्ठानों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। यह भी पढ़ें- होटलों एवं अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा का लिया जायजा यह भी पढ़ें- अग्नि सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले 102 होटल, मॉल व अस्पतालों को नोटिस यह भी पढ़ें- अग्निसुरक्षा जांच को चला अभियान

हिंदी हिन्...