बिहारशरीफ, मई 3 -- शहर के 3 केंद्रों पर इंटर तो 2 केंद्रों पर मैट्रिक की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा पहली पाली में विज्ञान तो दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान पहले दिन की परीक्षा में इंटर में 166 तो मैट्रिक में 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के तीन केंद्रों पर इंटर तो दो केंद्रों पर मैट्रिक की कंपार्टमेंटल सह विशेष परीक्षा होगी। सोमवार को पहली पाली में विज्ञान तो दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में सैकड़ों छात्र शामिल होंगे। शनिवार को हुई पहले दिन की परीक्षा में इंटर में 166 तो मैट्रिक में 155 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी आनंद विजय ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच केंद्रों पर कदाचारमुक्त परीक्षा ली जा रही है। नेशनल शेखाना व एसएस बालिका हाई स्कूल में मैट्रिक की परीक्षा हुई। इसमें पहली पाल...