शहर के 200 होटलों की सुरक्षा ऑडिट होगी
पटना, मई 27 -- शहर में संचालित लगभग दो सौ बड़े-छोटे होटलों की सुरक्षा ऑडिट होगी। संचालित होटलों की थानावार सूची तैयार की जाएगी। पुलिस सत्यापन के बाद ही उन्हें लाइसेंस दिया जाएगा। 2021 में शहर के होटलों की सुरक्षा ऑडिट कराई गई थी। पांच साल बाद एक बार फिर से होटलों की सुरक्षा ऑडिट की तैयारी चल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जून में थानावार होटलों को नोटिस देकर उनके यहां उपलब्ध सुविधाओं का ब्योरा लिया जाएगा। पिछले सप्ताह रूपसपुर में एक छात्रा के साथ हुई छेड़खानी की घटना के बाद पुलिस यह कदम उठा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 2021 में शहर में लगभग दो सौ होटलों की सुरक्षा ऑडिट कराई गई थी। एक बार फिर इन होटलों की ऑडिट होगी। इन वर्षों में जिन थाना क्षेत्रों में नए होटल खुले हैं उनकी भी सुरक्षा ऑडिट की जाएगी। इसमें पुलिस के अलावा फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.