शहर के 20 इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग रही
गाज़ियाबाद, जून 24 -- गाजियाबाद, दीपक सिरोही। गाजियाबाद और ट्रांस हिंडन क्षेत्र के 20 से ज्यादा इलाकों में बिजली कटौती और ट्रिपिंग रही। आंधी के बाद मंगलवार की शाम कई जगह खंभे गिरने और लाइन में फॉल्ट होने से बिजली गुल रही। इस कारण लोगों ने गर्मी में परेशानी झेली। मंगलवार दोपहर आंधी के कारण नंदग्राम, विजयनगर और लाल कुआं क्षेत्र में बिजली के खंभे टूटकर गिर गए थे। इस कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। नंदग्राम में दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिजली आपूर्ति गुल हो गई थी। लोहे का खंभा टूटकर गिर गया। इसके बाद लोहे के खंभे को वेल्डिंग से ठीक कराया। करीब दो घंटे तक बिजली गुल रही। विजयनगर के शांतिनगर और सैन विहार में शाम करीब साढ़े पांच बजे बिजली गुल हुई। लगभग तीन घंटे तक बिजली गुल रही। लाल कुआं क्षेत्र के शंकर विहार, मानसरोवर कॉलोनी में रात में करीब नौ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.