रामपुर, अप्रैल 30 -- रामपुर। गर्मी की शुरुआत होते ही शहर में पेयजल व्यवस्था की हकीकत सामने आने लगी है। सार्वजनिक स्थानों पर लगे सैकड़ों हैंडपंप खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में करीब 180 से ज्यादा हैंडपंप खराब होने से पानी संकट के हालात बनते दिखाई दे रहे हैं। बुधवार को की गई पड़ताल में सामने आया कि शहर के कई इलाकों में हैंडपंप या तो पूरी तरह बंद हैं या उनमें बेहद कम पानी आ रहा है। कई जगह पाइप ढीले पड़े हैं तो कहीं पानी सूख चुका है। पहले गर्मी में राहत देने वाले सार्वजनिक नल अब शोपीस बनकर रह गए हैं। शहर के आदर्श कॉलोनी रामलीला मैदान, रजा टैक्सटाइल्स पार्क के पास और कलेक्ट्रेट परिसर में लगे हैंडपंप लंबे समय से खराब पड़े हैं। राधा रोड स्थित पार्क में लगे हैंडपंप बंद होने से राहगीरों और दुकानदारों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.