कानपुर, अप्रैल 18 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। 29वीं प्री स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन अयोध्या के डा. भीमराव आंबेडकर इंटरनेशनल स्टेडियम में हुआ, जहां शहर के निशानेबाजों ने सटीक लक्ष्य साधकर पदक हासिल किए। इसी के साथ आगामी स्टेट चैंपियनशिप का टिकट भी हासिल कर लिया। प्री स्टेट के प्रदर्शन के आधार पर शहर के 16 शूटर्स का चयन स्टेट चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस प्रतियोगिता में एलिम्को में कार्यरत पैरा रायफल शूटर दीपक कनौजिया ने स्वर्ण 10 मीटर एयर रायफल प्रोन में स्वर्ण और 10 मीटर एयर रायफल स्टैंडिंग वर्ग में कांस्य पदक जीता। द परफेक्ट रायफल शूटिंग अकादमी के कोच अमर निगम ने बताया कि प्री स्टेट में अकादमी के 16 शूटर्स ने 14 पदक हासिल किए। 10 मीटर एयर पिस्टल वर्ग में अविरल ने रजत और केशव ने कांस्य पदक जीता। 10 मीटर रायफल जूनियर वर्ग में उत्कर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.