दरभंगा, मई 3 -- दरभंगा। मेडिकल कॉलेज में प्रवेश के लिए नीट (यूजी) परीक्षा का आयोजन रविवार को शहर के 16 केंद्रों पर हुआ। परीक्षा के सिटी कोऑर्डिनेटर वायुसेना स्थल स्थित केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य ऋषि रमन ने बताया कि परीक्षा के लिए कुल आवंटित परीक्षार्थियों की संख्या 8523 थी। इसमें आठ हजार 282 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। किसी भी परीक्षा केंद्र से किसी तरह के कदाचार या अप्रिय घटना की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है। परीक्षा को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। सभी केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षार्थियों को दो घंटे पहले केंद्र पर पहुंचने के लिए कहा गया था। यह भी पढ़ें- शहर के 16 केंद्रों पर हुई नीट की परीक्षा रविवार होने के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या नहीं थी, इस वजह से परीक्षार्थियों ...