शहर के 16 केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आज
दरभंगा, जून 20 -- राजीव रंजन झा,दरभंगा। नीट (यूजी) 2026 री-एग्जाम का आयोजन 21 जून को शहर के 16 केंद्रों पर होगा। परीक्षा का संचालन अपराह्न दो से 05:15 बजे तक होगा। डीएम कौशल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीओ ने सभी परीक्षा केंद्रों के आसपास निषेधाज्ञा लागू कर दी है। परीक्षा में संलग्न सभी कर्मियों को सुबह आठ बजे से परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा आयोजन को लेकर डीएम ने सभी केंद्राधीशकों, स्टेटिक दंडाधिकारी, जोनल दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए कई निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्र पर परीक्षा अवधि में परीक्षा कार्य में संलग्न कर्मियों के अतिरिक्त किसी अन्य व्यक्ति का प्रवेश पूर्णत: वर्जित रहेगा। यह भी पढ़ें- शहर के 16 केंद्रों पर नीट यूजी परीक्षा आज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.