शहर के 15 सेक्टरों में चार घंटे तक बिजली ठप होने से परेशानी
नोएडा, मई 24 -- नोएडा/ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में भीषण गर्मी से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। वहीं, लोगों को बिजली कटौती से कोई राहत नहीं मिल रही है। रविवार को भी 15 से अधिक सेक्टरों में लोगों को चार घंटे तक कटौती झेलनी पड़ी। गर्मी में बिजली कटौती होने से बीमार लोग, महिला, बच्चे और बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पावर कॉरपोरेशन को सबसे ज्यादा राजस्व शहर से ही मिलता है। इस वजह से बिजली अधिकारियों का भी पूरा ध्यान शहर की बिजली आपूर्ति पर रहता है, ताकि उपभोक्ताओं को नियमित आपूर्ति होती रहे। परंतु उपभोक्ताओं को बिजली फीडर और लाइनों में ट्रिपिंग और फॉल्ट की वजह से कटौती झेलनी पड़ रही है। गर्मी का सितम शुरू होने पर ही विद्युत निगम द्वारा धड़ल्ले से मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। रविवार को ही सात से अधिक बिजली उपकेंद्रों पर मरम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.