शहर के 15 केंद्रों पर डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आज से
आरा, मई 22 -- -आज एक पाली और रविवार को दो पाली में ली जाएगी परीक्षा आरा, निज प्रतिनिधि। बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित डिप्लोमा सर्टिफिकेट प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा (डीसीइसीई- पीई, पीएम व पीएमएम) 2026 शनिवार और रविवार को ली जायेगी। परीक्षा को ले सारी प्रशासनिक तैयारी पूरी कर ली गई है।सभी केंद्रों पर सीट प्लान को अंतिम रूप दिया गया।मालूम हो कि 23 और 24 मई को शहर के 15 केंद्रों पर यह परीक्षा ली जायेगी। पहले दिन आज शनिवार को एक पाली में इंटर स्तरीय पीई (पॉलिटेक्निक इंजीनियरिंग) की परीक्षा होगी। इसमें आठ हजार 588 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जबकि दूसरे दिन रविवार को भी 15 केंद्रों पर परीक्षा होगी। रविवार को पहली पाली में इंटर स्तरीय पारा मेडिकल और दूसरी पाली में मैट्रिक स्तरीय पीएमएम(पारा मेडिकल) की परीक्षा होगी। रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.