शहर के 13 नबर गुमटी पर आरओबी निर्माण को रेल मंत्री से मिले विधायक
मधुबनी, मई 17 -- शंभू नाथ ठाकुर मधुबनी। मधुबनी के विधायक माधव आनंद ने शनिवार को नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे गुमटी संख्या-13 पर उत्पन्न गंभीर यातायात समस्या एवं आमजन की कठिनाइयों से अवगत कराया। मुलाकात के दौरान विधायक ने रेलवे गुमटी संख्या-13 पर अविलंब रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) निर्माण के लिए विस्तृत प्रतिनिधित्व सौंपते हुए कहा कि यह मार्ग मधुबनी क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां प्रतिदिन भारी संख्या में लोगों का आवागमन होता है। गुमटी बंद रहने के कारण लंबे समय तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे आम नागरिकों, विद्यार्थियों, मरीजों एवं व्यवसायिक गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह भी पढ़ें- शहर के 13 नबर गुमटी पर आरओबी निर्माण को रेल मंत्री से मिले विध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.