प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 27 -- पेट्रोल-डीजल की किल्लत शुक्रवार को भी बरकरार रही। पंपों पर सुबह पांच बजे से ही बाइक और कार सवार भटकने लगे थे। बलीपुर स्थित पंप छह बजे खुलने से पहले सैकड़ों बाइक सवार कतार में खड़े हो गए थे। इसी तरह जिन पंपों पर पेट्रोल नहीं था, उन पर बाइक सवार मंडराते रहे। अधिकतर पंप पर डीजल की उपलब्धता रही लेकिन पंप संचालक लिमिट निर्धारित कर वितरित कराते दिखे। सई नदी पुल के बगल पंप पर पहुंचे डीएसओ और एसडीएम सदर ने रिजर्व कोटे का पेट्रोल वितरित करा दिया। जिले में गुरुवार को अचानक डीजल-पेट्रोल खरीदने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। नतीजा पलक झपकते पंपों पर लोग पेट्रोल और डीजल लेने के लिए कतार में खड़े हो गए। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने के कारण अपरान्ह दो बजे अधिकतर पंपों पर डीजल-पेट्रोल खत्म हो गया। सिर्फ इंडियन ऑयल की पंपों पर रात आठ बज...