बदायूं, जून 14 -- राजकीय इंटर कालेज प्रवक्ता (पुरुष व महिला) प्रारंभिक परीक्षा-2025 की तैयारियां शनिवार शाम तक पूर्ण कर ली गयीं। परीक्षा आज शहर के 12 केंद्रों पर आयोजित है। डीएम अवनीश राय ने परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराने के निर्देश दिये हैं। प्रवक्ता परीक्षा उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा करायी जा रही है। प्रवक्ता परीक्षा के लिये शहर में केदारनाथ महिला इंटर कॉलेज, राजाराम महिला इंटर कॉलेज, सिंग्लर गर्ल्स इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, इस्लामियां इंटर कॉलेज, दास महाविद्यालय, गिंदो देवी महिला महाविद्यालय, राजकीय महाविद्याल आवास विकास, जीआईसी, जीजीआईसी एवं एसके इंटर कॉलेज के लिये केंद्र बनाया गया है। एसके इंटर कॉलेज में दो केंद्र ए और बी हैं। इन केंद्रों पर 14 जून रविवार के लिये सुबह साढ़े नौ बजे प्रवक्ता परीक्षा शुरू ह...