कानपुर, जुलाई 8 -- कानपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बेसिक और माध्यमिक विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों व रसोइयों के लिए मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का स्थानीय स्तर पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने शुभारंभ किया। बेसिक में नगर के 11,484 शिक्षक आदि और उनके आश्रितों को पांच लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। मर्चेंट चैंबर में बुधवार को आयोजित समारोह में कैबिनेट मंत्री श्री सचान ने शिक्षकों को योजना के कार्ड वितरित किए। इससे पूर्व वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। यहां बिल्हौर, घाटमपुर और नरवल तहसील में भी कार्ड वितरित किए गए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की समस्याओं और आवश्यकताओं के प्रति संवेदनशील है। ल...