शहर के 110 घरों में शुरू हुई पीएनजी की आपूर्ति
एटा, अगस्त 24 -- डीएम के शिविर कार्यालय में जिला खाद्य पूर्ति विभाग की जनपद स्तरीय सिंगल स्टेप समिति एवं पाइपलाइन प्राकृतिक गैस से संबंधित बैठक संपन्न हुई। डीएम अरविंद सिंह ने कहा कि एफसीआई के गोदामों से उचित दर विक्रेताओं तक खाद्यान्न के परिवहन एवं वितरण व्यवस्था की समीक्षा की गई। राशन का वितरण पूर्ण पारदर्शिता एवं सुचारु व्यवस्था के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा खाद्यान्न परिवहन में लगे वाहनों पर स्पष्ट रूप से 'राज्य सार्वजनिक वितरण प्रणाली हेतु खाद्यान्न' अंकित कराया जाए। जीपीएस लोकेशन के माध्यम से खाद्यान्न परिवहन की नियमित निगरानी की जाए।बैठक के दूसरे चरण में उद्योगों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को पाइपलाइन प्राकृतिक गैस के माध्यम से गैस आपूर्ति उपलब्ध कराए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने जलेसर क्षेत्र के उद्योगों को पाइपलाइन प्राकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.