शहर के 10 नए स्थानों पर प्याऊ बना रहा नगर निगम
रांची, मई 27 -- रांची, वरीय संवाददाता। गर्मी में राहत देने के लिए सराय निर्माण के बाद अब नगर निगम शहर में 10 नए अस्थाई प्याऊ बना रहा है। यहां पर राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। हालांकि इन प्याऊ में सराय की तरह बैठने या विश्राम की व्यवस्था नहीं होगी। निगम का उद्देश्य उन इलाकों तक पेयजल सुविधा पहुंचाना है, जहां अब तक ऐसी व्यवस्था नहीं थी। निगम के अनुसार वर्तमान में शहर के 17 स्थानों पर अस्थाई पेयजल व्यवस्था संचालित की जा रही है। अब बढ़ती गर्मी और लोगों की जरूरत को देखते हुए नए स्थानों को भी इसमें शामिल किया गया है। इन प्याऊ में नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा।इन स्थानों पर बन रहे प्याऊनगर निगम द्वारा जिन स्थानों पर नए प्याऊ बनाए जा रहे हैं उनमें मंगल टॉवर, ओटीसी ग्राउंड, लाहकोठी, लालपुर, सहजानंद चौक, कांटाटोली, प्रो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.