गुड़गांव, अप्रैल 12 -- गुरुग्राम,अमर मौर्य। मिलेनियम सिटी के सेक्टर-50 स्थित एक होटल में अब आधुनिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। होटल में रोबोट से लोगों को भोजना परोसा जाएगा। इस होटल में तकनीक की मदद से सर्विस को और बेहतर बनाया जाएगा। 25 अप्रैल से रोबोट लॉबी में मेहमानों को वेलकम ड्रिंक्स परोसेगा, जो एआई की मदद से रोबोट होटल में आने वालों के स्वागत करेंगे।इस होटल में रोबोट टेक्नोलॉजी की मदद से और बेहतर बनाने की तैयारी चल रही है। होटल ने अपनी लॉबी का नक्शा तैयार किया है, ताकि रोबोट पांच तय जगहों पर सही तरीके से चल सके। हर जगह पर वह कुछ देर के लिए लगभग 10 सेकंड के लिए रुकेगा, जिससे मेहमान अपनी ड्रिंक्स ले सकें। अभी यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। अगर यह सफल होता है तो इसे रूम सर्विस और बैंक्वेट हॉल तक बढ़ाने की योजना है। रोबो...