शहर के होटल में ठहरे तीन संदिग्धों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
कोडरमा, अप्रैल 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा रेल थाना पुलिस ने तिलैया स्थित एक होटल में छापेमारी कर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि होटल में कुल छह संदिग्ध लोग ठहरे हुए हैं। छापेमारी के दौरान पुलिस को मौके से केवल तीन लोग ही मिले, जिन्हें तत्काल पकड़ लिया गया। जबकि अन्य तीन संदिग्ध मौके से फरार हो गए। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। प्राथमिक जांच में पकड़े गए संदिग्धों के तिलैया और रेल क्षेत्र में सक्रिय आपराधिक गिरोह से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस मामले में ज्यादा खुलासा नहीं किया है और पूछताछ जारी है। पुलिस का कहना है कि पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। फिलहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.