पाकुड़, अप्रैल 13 -- झारखंड उत्पाद सिपाही प्रतियोगिता परीक्षा को लेकर सीमावर्ती पाकुड़ जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रही। शनिवार देर शाम नगर थाना प्रभारी अनिल गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस बल ने शहर के विभिन्न होटलों और धर्मशालाओं में औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई से होटल संचालकों और मुसाफिरों के बीच हड़कंप मचा रहा। जानकारी के मुताबिक उत्पाद सिपाही परीक्षा के लिए पाकुड़ में एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनाया गया है। इसके बावजूद, पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की कोताही बरतने के मूड में नहीं है। सुरक्षा और एहतियात के दृष्टिकोण से पुलिस ने होटलों के कमरों की तलाशी ली और वहां ठहरे हुए लोगों के पहचान पत्रों की सघन जांच की। नगर थाना प्रभारी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर यह अभियान चलाया गया है। उनका कहना था कि भले ही जिले में परीक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.