मुजफ्फरपुर, मार्च 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति बाधित होने के कारण जहां एक ओर होटल संचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है, वहीं दूसरी ओर आमलोगों की जेब पर भी सीधा असर पड़ा है। कई होटलों और नाश्ते की दुकानों ने खाने-पीने की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी कर दी है। लेनिन चौक स्थित एक रेस्टोरेंट पर प्रबंधन के हवाले से यह सूचना चस्पा कर दी गई है कि सिलेंडर की कमी और बढ़ी हुई कीमतों के कारण फिलहाल भोजन के रेट में 10 प्रतिशत की अस्थायी वृद्धि की जा रही है। सिलेंडर की स्थिति समान्य होते ही कीमत फिर से पहले जैसे कर दी जाएगी। सरैयागंज टावर स्थितर एक भोजनालय एवं जलपानगृह पर होटल बंद होने का बोर्ड लटक रहा है। बोर्ड पर लिखा है-'गैस की उपलब्धता नहीं होने की वजह से कुछ दिन सेवा नहीं दे पाएंगे।' होटल वाले ने इस असुविधा क...