किशनगंज, अप्रैल 3 -- किशनगंज। हनुमान जयंती के अवसर पर गुरुवार को शहर के विभिन्न हनुमान मंदिरों में धूमधाम से हनुमान जयंती मनाई गई। इस अवसर पर ठाकुरबाड़ी हनुमान मंदिर, स्टेशन रोड हनुमान मंदिर,डुमरिया काली मंदिर स्थित बजरंवली मंदिर, बूढ़ी काली मंदिर परिसर स्थित हनुमान मंदिर, बस स्टैंड के पास स्थित हनुमान मंदिर, ढेकसारा काली मंदिर परिसर, उत्तरपाली हनुमान मंदिर,खगड़ा हनुमान मंदिर, कोर्ट परिसर स्थित हनुमान मंदिर,उत्पाद कार्यालय परिसर हनुमान मंदिर आदि हनुमान मंदिरों में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इन मंदिरों में भक्त सुबह से ही बजरंगबली के दर्शन के लिए पहुंच रहे थे। मंदिरों में दीप भी जलाए गए। हनुमान जयंती पर पूजा से माहौल भक्तिमय वातावरण में गुंजायमान हो चुका था। पूजा के दौरान कही कही लड्डू,खिचड़ी तो कही खीर प्रसाद का भी वितरण किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.