शहर के स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल पीछे स्थानांतरित करें: डीसी
कोडरमा, जून 2 -- कोडरमा, निज प्रतिनिधि। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने मंगलवार को नगर परिषद् झुमरी तिलैया का दौरा कर विभिन्न विकास योजनाओं एवं नगर क्षेत्र की साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने नगर परिषद् के प्रशासक एवं अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने शहर में स्वच्छता व्यवस्था, नियमित कचरा संग्रहण एवं उसके निष्पादन कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नगर क्षेत्र में साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरे के नियमित निष्पादन को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही स्ट्रीट वेंडरों को अशोका होटल के समीप निर्धारित स्थल पर स्थानांतरित करने का निर्देश भी दिया। उपायुक्त ने गुमो स्थित स्टेडियम एवं पार्क निर्माण कार्यों का निरीक्षण कर प्रगति की समीक्षा की। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.