मेरठ, अप्रैल 22 -- शहर के स्कूल कॉलेजों में भी पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर स्लोगन, पोस्टर मेकिंग कांपीटिशन का आयोजन हुआ। इसी क्रम में बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर में पृथ्वी दिवस पर प्रेरक वचन हुए। मौके पर प्रधानाचार्या सीमा गोयल ने छात्रों को प्रेरित किया। इसी तरह से आरजी इंटर कॉलेज में स्लोगन मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। राम सहाय इंटर कॉलेज में भी पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया। मौके पर डॉ. आरके भटनागर, एके जौहरी, रजनीश प्रकाश त्यागी, मेरठ रत्न दीपक शर्मा प्रबुद्ध समाज सेवी रहे। संचालन सुरेश कुमार पांडेय ने किया। प्रधानाचार्य डॉ. सुखनंदन त्यागी प्रेरित किया। इसी तरह से शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला पीजी कॉलेज की एनसीसी इकाई द्वारा महाविद्यालय प्राचार्य डा. अंजू सिंह व 22 यूपी गर्ल्स बटालियन, मेरठ के कमान अधिकारी कर्नल होपेन...