शहर के सौंदर्यीकरण में अहम भूमिका निभाएं: मेयर
गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। शहर के प्रमुख औद्योगिक इकाईयों के साथ नगर निगम की मेयर प्रमिला मेहरा ने मंगलवार को अपने चैंबर में बैठक की। जिसमें उन्होंने शहर के विकास में साथ मांगा। इसके पूर्व उन्होंने शहरी विकास पर सबसे विचार विमर्श किया। कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण में अहम भूमिका निभाएं। सीएसआर फंड से शहर के विभिन्न चौक चौराहे और सड़क किनारे के स्थान को औद्योगिक इकाईयां सौंदर्यीकरण करें। मौके पर औद्योगिक ईकाईयों ने शहर को सुंदर और स्वच्छ बनाने में अहम योगदान देने पर सहमति जताई। इस दौरान डिप्टी मेयर सुमित कुमार, उपनगर प्रशासक प्रशांत कुमार लायक, अर्बन मैनेजर मंजूद आलम, सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल, मोंगिया टीएमटी, लंगटा बाबा, बालमुकुंद टीएमटी के प्रतिनिधि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.