फरीदाबाद, फरवरी 27 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। शहर थाना क्षेत्र में 11 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों की शिकायत के अनुसार कॉलोनी में किराए पर रहने वाला एक युवक उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर सेक्टर-2 स्थित अमेजिंग पार्क के पास ले गया, जहां कथित रूप से वारदात हुई। घटना बुधवार शाम की बताई जा रही है। परिवार के मुताबिक बच्ची के पिता ई-रिक्शा चालक हैं और मां निजी कंपनी में कार्यरत हैं। घटना के समय दोनों घर पर नहीं थे। शाम को घर लौटने पर बच्ची असामान्य स्थिति में मिली। पूछताछ के दौरान उसने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया ...