हमीरपुर, अप्रैल 27 -- हमीरपुर। शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से डीएम अभिषेक गोयल ने सोमवार को शहर क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रमुख बाजारों, सड़कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर फैले अतिक्रमण की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में अवैध अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने नगर पालिका एवं प्रशासनिक अधिकारियों को संयुक्त रूप से अभियान चलाकर सड़क किनारे, फुटपाथों एवं सार्वजनिक स्थलों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शहर के सुंदरीकरण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि प्रमुख चौराहों, पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों को आकर्षक बनाया जाए। यह भी पढ़ें- शहर के सुंदरीकरण पर जोर, अतिक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.