मुजफ्फरपुर, जून 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद शहर के साथ अब ग्रामीण इलाकों में भी अवैध निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। एसडीओ पूर्वी और पश्चिमी ने अपने-अपने क्षेत्र में अवैध निजी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया।बताया जा रहा है कि इस अभियान के दौरान पिछले पांच दिनों में अहियापुर में ही सिर्फ अब तक 50 से अधिक जांच में 25 अवैध निजी अस्पताल सील किए गए हैं। सूत्रों की माने तो प्रशासन ने 15 दिन में करीब दो सौ से अधिक निजी अस्पतालों का जांच करने का लक्ष्य रखा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...