पलामू, अप्रैल 27 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी लव कुमार गुप्ता ने शहर के गायत्री मंदिर रोड सुदना में सात खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। जिन प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया गया,इसमें अंशिका जेनरल स्टोर, केक स्टार, साहू किराना एंड जेनरल स्टोर, उजाला बेकरी, अंदाज किराना स्टोर, मनीष जेनरल स्टोर एवं छोटू जेनरल स्टोर शामिल है। अंशिका जेनरल स्टोर एवं अंदाज किराना स्टोर बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालित पाया गया। साथ ही दुकानों में एक्सपायरी सामान, साफ-सफाई की कमी तथा रख-रखाव एवं भंडारण में अनियमितता पायी गई। दोनों खाद्य कारोबारियों को कड़ी चेतावनी देते हुए आर्थिक जुर्माना लगाया गया। मनीष जेनरल स्टोर एवं छोटू जनरल स्टोर भी बिना खाद्य अनुज्ञप्ति के संचालन करते पाया गया। दोनों को अनुज्ञप्ति प्राप्त करने का निर्देश देते...