सीवान, मार्च 8 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सराय थाने की पुलिस को चकमा देकर शनिवार की सुबह एक अभियुक्त फरार हो गया। फरार अभियुक्त पपौर निवासी बबलू तिवारी बताया गया है। इस घटना के बाद फरार अभियुक्त की खोज में पुलिस इधर-उधर भटक रही है। बताया गया है कि घटना तब हुई , जब अभियुक्त को शौच के लिए हाजत से बाहर निकाला गया। दरअसल सराय थाने की हाजत में शौचालय की व्यवस्था नहीं है। इधर, जैसे ही अभियुक्त को बाहर लाया गया कि पुलिसकर्मी को धक्का देकर वह भागने में कामयाब हो गया। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस हरकत में आयी और फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी गयी है। बताया गया है कि सराय थाना क्षेत्र के पपौर गांव में गुरुवार की शाम विवाद के दौरान एक युवक गोली लगने से घायल हो गया था। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक अ...