दुमका, मार्च 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका शहर के नगर थाना क्षेत्र के सराय रोड स्थित एक साथ तीन दुकानों के ताला तोड़कर काउंटर से रूपए एवं सामानों की चोरी हो गई है। चोरी की यह घटना बुधवार को देर रात में हुई है। सुबह में स्थानीय लोगों की नजर टूटे ताले व टूटे दरवाजे पर पड़ी तो दुकानदार को सूचित किया गया। दुकान के मालिक तुरंत अपने-अपने दुकान पहुंचे और अंदर गए तो देखा कि काउंटर में रखे सभी रुपए की चोरी हो गई है। चोरों ने सरायरोड के चंडी मिल, मोहन भालोटिया, ओम हिम्मतसिंहका के दुकान से सामान एवं रुपए को चुरा लिया है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया है। चोरी की घटना की खबर मिलने पर नगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। दुकानदारों ने आरोप लगाया है कि रात में पुलिस की गश्ती नहीं होती है। गश्ती नहीं होने की वजह से चोरों का मनोब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.