धनबाद, फरवरी 20 -- शहरी क्षेत्र के सभी सब स्टेशनों को मार्च तक आपस में जोड़ दिया जाएगा। किसी एक सब स्टेशन में खराबी आने पर दूसरे सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति की जाएगी। इससे लोगों को अधिक देर तक बिजली संकट का सामना नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि अभी सब स्टेशन व फीडर की लाइन में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर आठ-दस घंटे तक बिजली संकट रहता है। इससे लोगों की परेशानी बढ़ जाती है। लोगों को पानी संकट सहित अन्य समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है। जब गर्मी अधिक रहती है तो डीवीसी भी विभिन्न समस्याएं बताकर लोडशेडिंग करता रहता है। इससे क्षेत्र में बिजली संकट गहरा जाता है। इसी तरह की समस्या आने पर अब दूसरे सब स्टेशन से बिजली लेकर प्रभावित क्षेत्र में आपूर्ति की जाएगी। कई सब स्टेशनों को जोड़ने का काम जारी विभागीय अधिकारी का कहना है कि बाल सुधार गृह स्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.