प्रयागराज, मई 11 -- इस साल स्वच्छ सर्वेक्षण में सभी सार्वजनिक शौचालयों में बच्चों के लिए वाश बेसिन की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। एक सप्ताह बाद शहर में स्वच्छ सर्वेक्षण शुरू होगा और अभीतक यहां के सभी सार्वजनिक शौचालयों में बच्चों के लिए वाश बेसिन नहीं लगाया गया। बच्चों के वाश बेसिन नहीं लगने पर भी अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। प्रयागराज स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सभागार में सोमवार को नगर आयुक्त साईं तेजा ने पूछताछ की तो जोनल अधिकारी और इंजीनियर शौचालयों में वाश बेसिन लगाने का सही आंकड़ा नहीं नहीं बता पाए। पूछताछ के दौरान अवर अभियंता राम सक्सेना ने जोन चार (अल्लापुर) के सभी शौचालयों में वाश बेसिन लगाने का दावा किया। इसके बाद नगर आयुक्त ने सभी अधिकारी और इंजीनियरों को एक सप्ताह के अंदर शहर के सभी शौचालयों में बच्चों के वाश बेसिन लगाने का निर्देश ...