पटना, जनवरी 6 -- पटना मंडल प्राथमिक शिक्षक संघ के अह्वान पर पटना जिले के सभी विद्यालयों में मंगलवार को शिक्षक नेता बृजनंदन शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। उन्होंने बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष पद पर रहते हुए शिक्षकों के अधिकार के लिए संघर्ष किया था। कन्या मध्य विद्यालय बड़ा अस्पताल व राजकीय मध्य विद्यालय बड़ा अस्पताल के तत्वावधान में बृजनंदन शर्मा को पुष्पांजलि अर्पित की गई। मौके पर राजकीय बालक मध्य विद्यालय की प्रचार्या पूनम कुमारी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...