सिद्धार्थ, जून 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। रविवार को कई दिनों बाद शहर के सभी पंपों पर पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता रही। शहर के पंपों पर तेल मिलने से रोज की अपेक्षा कम भीड़ रही। कुछ ही देर में तेल भराने का नंबर आ जा रहा था। वैसे देखा जाए तो जिले में 23 पंप ड्राई रहे जो शनिवार की अपेक्षा चार कम थे। खेती का सीजन चलने से किसान डीजल के लिए परेशान है। जुताई व बुवाई कि लिए डीजल चाहिए वरना खेती लेट होगी। यह भी पढ़ें- जनपद में नहीं खत्म हो रहा है डीजल और पेट्रोल का संकटतेल संकट की स्थिति जिले में तेल का संकट लंबे अर्से से बना हुआ है। शायद ही कोई दिन ऐसा गुजरता हो जब दो दर्जन पंप ड्राई न रहते हों। एक पखवारा पूर्व तो और खराब स्थित हो गई थी। 123 पंपों में से 42 ड्राई थे। शहर में भी पंपों के बंद रहने का सिलसिला जारी रहा। शहर के सभी सात पंपों पर काफी...