हरदोई, अप्रैल 12 -- हरदोई, संवाददाता। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सभी प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। सदर विधायक एवं मंत्री नितिन अग्रवाल ने अपनी विधायक विकास निधि से पुलिस विभाग को 34 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई है। जिससे पूरे शहर में निगरानी तंत्र को आधुनिक बनाया जाएगा। राज्यमंत्री ने बताया शहर के व्यस्त और संवेदनशील चौराहों को चिन्हित कर वहां उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। कैमरों के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त करने में मदद मिलेगी। मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि आम जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी कैमरे लगने से चोरी, लूट, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगेगा और किसी भी घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.