देवरिया, सितम्बर 21 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर में सफाई व्यवस्था बेहतर करने के लिए नगर पालिका परिषद देवरिया द्वारा सभी सरकारी कार्यालय परिसर व सार्वजनिक स्थलों पर डस्टबिन लगवाया जाएगा। जिससे सफाई व्यवस्था में काफी सुधार आएगी। इन जगहों पर पहली बार में 50 डस्टबिन लगवाए जाएंगे। उसके बाद जरूरत पड़ने पर और भी डस्टबिन लगाया जाएगा। सार्वजनिक स्थल व सरकारी कार्यालय परिसरों में डस्टबिन न होने के कारण लोग उधर- उधर प्लास्टिक का बोतल, पालिथीन, चाय का बट्टा व अन्य कूड़ा फेंक देते हैं। जो पूरे परिसर में फैलता है, वहीं कई जगह तो कूड़े का ढ़ेर भी बन जाता है। जिसको देखते हुए नगर पालिका परिषद द्वारा सभी कार्यालय, सावर्जनिक स्थल व मंदिर परिसर समेत अन्य जगहों पर स्टील डस्टबिन लगवाने का निर्णय लिया गया है। पालिका द्वारा इन जगहों पर पहली बार में 50 डस्टबिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.