खगडि़या, मई 3 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि नगर परिषद क्षेत्र के सदर अस्पताल रोड में नाले के पानी रोड पर जमा होने से मरीजों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि रोड पर नाला की गंदा पानी जमा होने से सदर अस्पताल में इलाज करने के लिए जाने में मरीज को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं पर बच्चों को स्कूल जाने, कचहरी जाने और सरकारी कार्यालय जाने में काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि नगर परिषद द्वारा इसका कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन गंदा पानी हटाने का जल्द प्रयास करें, जिससे उन्हें जाने में किसी को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.