महाराजगंज, मार्च 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण को लेकर सख्त हो गया है। शहर के तीनों मुख्य सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए अभियान चलने जा रहा है। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है। सोमवार से पुलिस की उपस्थिति में सड़क और नालियों से अतिक्रमण हटाने का काम शुरू होगा। नगर पालिका महराजगंज के बीच आबादी से होकर नेशनल हाइवे 730 और 730 एस. गुजरी है। रात में चौड़ी दिखने वाले ये सड़कें अतिक्रमण के चलते सुबह से लेकर शाम तक संकरी हो जाती है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही हर रोज जाम लग रहा है। इतना ही नहीं अतिक्रमण के चलते सड़क दुर्घटना होने की आशंका अधिक हो गई है। शिकायत पर नगर पालिका प्रशासन सख्त हो गया है। सड़क और नालियों को अतिक्रमणमुक्त कराने के लिए टीम का गठन किया है। सोमवार को नगर पालिका की टीम पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.