कानपुर, सितम्बर 4 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता प्रयागराज में 13वीं उत्तर प्रदेश स्टेट सीनियर बाल बैडमिंटन चैम्पियनशिप 29 से 31 अगस्त के बीच संपन्न हुई। इसमें शानदार प्रदर्शन करने वाले शहर के शैलेश कुमार और सौरभ नंदन का चयन 72वीं सीनियर नेशनल बाल बैडमिंटन चैम्पियनशिप-2026 के लिए उत्तर प्रदेश टीम में किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 24 से 28 सितंबर के बीच तिरुपति, आंध्र प्रदेश में होगा। उत्तर प्रदेश बाल बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव कौशल दीक्षित ने दोनों खिलाड़ियों को चयन पर बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...