नोएडा, फरवरी 7 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। शिवम मावी ने इस वर्ष रणजी ट्रॉफी में अच्छी शुरुआत की है। गेंद के साथ ही बल्ले से भी दमखम दिखाया है। जनवरी में खेले गए दो मुकाबलों में आठ विकेट ले चुके हैं। पिछले साल भी उनका अच्छा प्रदर्शन रहा था। शिवम मावी ने 29 जनवरी को विदर्भ के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सात विकेट झटके। इस मैच में उन्होंने एक पारी में 47 रनों की पारी भी खेली। वहीं झारखंड के खिलाफ उन्होंने एक विकेट लिया। 2025-26 सत्र के लिए पिछले साल 15 अक्टूबर से नवंबर तक खेले गए चार रणजी मुकाबलों में शिवम मावी ने नौ विकेट अपने नाम किए थे। उन्होंने बल्लेबाजी में भी उम्दा प्रदर्शन किया था। अपने रणजी करियर का पहला शतक नागालैंड के खिलाफ ठोका था। उन्होंने इस मैच में 101 नाबाद रन बनाए थे। तमिलनाडु के खिलाफ 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली थी। रणजी के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.