खगडि़या, अप्रैल 28 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के निर्माणाधीन शवदाहगृह के पश्चिमी, दक्षिणी एवं पूर्वी तीनों दिशाओं में अवैध रूप से मिट्टी कटाई किए जाने की शिकायत नगर सभापति प्रतिनिधि ज्योतिष मिश्रा ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक से आवेदन देकर की है। उन्होंने दिए गए आवेदन में कहा कि इससे करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित हो रही सरकारी संपत्ति को गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। मिट्टी कटाव की वजह से निर्माणाधीन संरचना की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है तथा भविष्य में भारी क्षति की संभावना बनी हुई है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारी को सूचना दी गई है लेकिन उनके स्तर से किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की जा रही है। यह भी पढ़ें- अवैध खनन की शिकायत पर प्रशासन की जांच, भूमि की पैमाइश पूरी हालांकि संबंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.