हापुड़, जून 7 -- हापुड़ संवाददाता। शहर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य सक्रिय हो गए हैं। आए दिन वह किसी ने किसी इलाके में वारदात को अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार नहीं कर पा रही है। फ्रीगंज रोड पर एक शोरूम के बेसमेंट में खड़ी बाइक को भी चोर चोरी कर ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गिरधरपुर तुमरैल निवासी आदित्य राज शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया कि उसने फ्रीगंज रोड स्थित पेंटालूम शोरूम के अपने बाइक खड़ी की थी, जब वह वापस लौटा तो उसने देखा कि वहां बाइक नहीं थी। पीड़ित ने आसपास में बाइक की काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पीड़ित ने 112 पर काॅल की तो पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक की तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चल सका।बता दें कि शह...