सिमडेगा, जनवरी 14 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जिप सदस्य सह कांग्रेस महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष जोसिमा खाखा ने शहर के विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण अभियान चलाया। इस क्रम में उन्होंने खिजरी सांयपुर, तेलीटोली, लोहराटोली, कोढ़ीचौक समेत कई गरीब बस्तियों में घूम-घूमकर जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर जोसिमा खाखा ने कहा कि ठंड के इस कठिन समय में समाज के सबसे कमजोर तबके को राहत पहुंचाना हमारा नैतिक और सामाजिक दायित्व है। कांग्रेस पार्टी हमेशा गरीबों, मजदूरों, महिलाओं और वंचित वर्गों के साथ खड़ी रही है। जब तक समाज का अंतिम व्यक्ति सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन नहीं जी पाएगा, तब तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सर्दी के मौसम में सड़क किनारे, झुग्गी-झोपड़ी और गरीब बस्तियों में रहने वाले लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ जाती है। जोसिमा खा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.