समस्तीपुर, मार्च 17 -- रोसड़ा। नगर परिषद रोसड़ा के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए लगभग 31.73 करोड़ रुपये के लाभ वाला बजट पारित किया गया। बैठक में नली-गली, नल-जल, जल जीवन हरियाली, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), सम्राट अशोक भवन तथा पार्क निर्माण जैसी योजनाओं पर विशेष रूप से राशि का प्रावधान किया गया है। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा प्रस्तुत बजट प्रारूप पर सभापति एवं सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों ने विस्तार से चर्चा की। बजट प्रारूप में अनुमानित राशि 33,65,71,834 रुपये रखी गई है। वहीं कुल प्राप्त आय 1,78,75,10,520 रुपये तथा व्यय 1,76,44,91,728 रुपये प्रस्तावित किया गया है। संशोधन के बाद बजट में 31,73,99,982 रुपये के लाभ के साथ बजट को स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में निर्णय लिया गया...