अमरोहा, मार्च 29 -- आगामी वित्तीय वर्ष में शहर के विकास पर करीब 37 करोड़ रुपये खर्च होगा। इससे नाले, सड़क, पथ प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य कार्य कराए जांएगे। गत वर्ष की अपेक्षा इस बार विकास के लिए बजट में 10 करोड़ रुपये अधिक का बंदोबस्त किया गया है। शनिवार को सभागार में हुई पालिका बोर्ड की बैठक में बजट पास होने के बाद पालिकाध्यक्ष राजपाल सैनी ने उक्त जानकारी दी। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-2027 वर्ष में 37 करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये की आमदनी का अनुमान है। जबकि, विकास पर 36 करोड़ 98 लाख रुपये खर्च होगा। इस बार बजट में करीब दस करोड़ की बढ़ोतरी की गई है, जिससे ज्यादा विकास कार्य होने की उम्मीद है। करीब 20 मिनट चली बैठक के बाद बजट को सभी सभासदों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस दौरान सभासद शाहनवाज अंसारी ने पालिका प्रशासन द्वारा ग...