बहराइच, अप्रैल 22 -- बहराइच,संवाददाता। नगर पालिका परिषद सदर की बुधवार को बोर्ड बैठक हुई। इसमें शहर के चौमुखी विकास का खाका तैयार किया गया,जिसको धरातल पर उतारने के लिए 118 करोड़ के बजट के प्रस्ताव को भी बोर्ड सदस्यों ने सहमति दी। साथ ही नारी शक्ति वंदन अधिनियम के प्रस्ताव को भी रखा गया,जिसको भी बोर्ड ने पास कर दिया। अब इसका ब्योरा शासन को भेजा जाएगा। चेयरमैन ने इस विधेयक के पास होने पर कहा कि यह आधी आबादी के हक में लिया गया फैसला है। नगर पालिका सभागार में आयोजित बोर्ड बैठक की अध्यक्षता चेयरमैन सुधा टेकड़ीवाल ने किया,जबकि मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद डॉ आनंद गोंड मौजूद रहे। सबसे पहले सभासदों की ओर से अपनी बात रखी गई। इसके बाद विभिन्न योजनाओं के तहत शहर में होने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। इसके बाद योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए खर्...