शहर के विकास को 66 करोड़ का बजट स्वीकृत
कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- नगर पालिका परिषद मंझनपुर के सभागार में मंगलवार को बोर्ड की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सरोज ने 66 करोड़ रुपये का बजट को स्वीकृति दी। इस बजट से शहर में पेयजल, सड़क, नाली के अलावा प्रकाश व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में नगर के विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न मदों में बजट का प्रावधान किया गया। इसके तहत प्रत्येक वार्ड में नाला-नाली निर्माण, सीसी रोड औरगेबिटुमिनस सड़क निर्माण पर विशेष जोर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एलईडी लाइट, सिंगल पोल लाइट और सोलर स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई गई है। पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पाइप लाइन विस्तार, हैंडपंप और पंपसेट लगाने का कार्य भी कराया जाएगा। नगर की साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.